करीना कपूर ने अपने लाड़ले बेटे तैमूर अली खान के जन्मदिन पर शेयर किया खास वीडियो, बोलीं- तुम मेरे टाइगर हो

सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (12:29 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को 5 साल के हो गए हैं। तैमूर इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट स्टारकिड है। तैमूर को तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। नन्ही सी उम्र में ही तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है।

 
तैमूर के बर्थडे पर करीना कपूर ने एक खास वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो तब का है जब तैमूर ने पहली बार चलना सीखा था। इस वीडियो में तैमूर रेड कलर के जंपसूट पहने दिख रहे हैं, और चलने की कोशिश करते हुए अचानक गिर जाते हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, तुम्हारे पहले कदम तुम्हारा पहली बार गिरना... मैंने इसे बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया। यह तुम्हारा पहली या आखिरी बार गिरना नहीं है मेरे बेटे, लेकिन मैं एक बात अच्छी तरह जानती हूं कि तुम हमेशा खुद को ऊपर उठाओगे, बड़े कदम उठाओगे और सिर ऊंचा करके चलोगे... क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो।
 
बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर तैमूर की प्यारी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं। तैमूर कभी अपनी मम्मी के साथ योगा करते तो कभी पिता के साथ गार्डेनिंग करते नजर आते हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी