आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी पैन-इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया

WD Entertainment Desk

शनिवार, 25 मार्च 2023 (12:26 IST)
आईपीएल 2023 की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है। आईपीएल सीजन 16 का पहला मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर‍ किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। इससे पहले एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी कार्यक्रम भी होगा। इसमें कई बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं। 

 
आईपीएल 2023 ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वालों की लिस्ट में पैन-इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस फिलहाल आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में अपने ग्लैमरस परफॉर्मेंस की तैयारी कर रही हैं।
 
तमन्ना भाटिया के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, तमन्ना इस प्रदर्शन के लिए हर समय तैयारी कर रही हैं क्योंकि हर चीज उनके लिए बहुत खास हैं। उद्घाटन पर प्रदर्शन करना भी उनके लिए एक अभिनेत्री के रूप में एक शानदार अवसर है। वह निश्चित रूप से अपने बीट पर आपका दिल जीतने वाली हैं।
 
तमन्ना ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में अपने वॉक के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। उनके आगामी परियोजनाओं के बारे में बता दें, अभिनेत्री 2023 में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई रिलीज के साथ छाने के लिए तैयार है। तमन्ना जल्द ही जी करदा, लस्ट स्टोरीज, भोला शंकर, जेलर जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी