'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री ने किया नई फिल्म का ऐलान, बनाएंगे 'द दिल्ली फाइल्स'

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (13:06 IST)
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्‍मीर फाइल्स' ने देशभर में तहलका मचा दिया था। कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बर्बरता की कहानी को पर्दे पर देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। छोटे से बजट में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था।

 
'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री ने अब अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। वह 'द दिल्ली फाइल्स' बनाने जा रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 
 
उन्होंने लिखा, मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को बनाया। पिछले 4 साल हमने पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की। हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम किया हो लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों का बताना बहुत जरूरी है। अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी नई फिल्म पर काम  करूं।
 
विवेक ने अगले ट्वीट में लिखा, 'द दिल्ली फाइल्स।' विवेक के इस ऐलान के बाद फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फैंस यह जानने के लिए बेकरार है कि 'द दिल्ली फाइल्स' में वह क्या दिखाने वाले हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी