तानाजी : द अनसंग वॉरियर में सैफ अली खान का लुक आया नजर

बुधवार, 13 नवंबर 2019 (11:26 IST)
अजय देवगन की महत्वाकांक्षी फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में सैफ अली खान भी महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं। हाल ही में उनका लुक पोस्टर जारी किया गया है। 
 
सैफ का लुक रौबदार है। उनके चेहरे पर गुस्सा है। बढ़े हुए बाल, दाढ़ी और हाथ में तलवार लिए वे बेहद अच्छे लग रहे हैं। 
 
ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान के अलावा काजोल, शरद केलकर, जगपति बाबू, पंकज त्रिपाठी की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। 
 
10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और यह 2020 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक है। इसे थ्री-डी में भी रिलीज किया जाएगा। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी