बॉलीवुड के इन सितारों के पास नहीं है भारत की नागरिकता

WD Entertainment Desk

रविवार, 26 फ़रवरी 2023 (16:49 IST)
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नागरिकता को लेकर सुर्खियों में हैं। सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले अक्षय के पास भारतीय नागरिकता नहीं हैं। हालांकि अब उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है। अक्षय के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार है जो हजारों भारतीयों के दिलों पर राज तो करते हैं, लेकिन उनके पास आज भी भारत की नागरिकता नहीं हैं। देखिए ऐसे स्टार की लिस्ट जो नही हैं भारत के नागरिक...
 

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई भी कर दिया है। 
 

दीपिका पादुकोण
दीपिका के पास डेनिश पासपोर्ट है। एक्ट्रेस का जन्म डेनमार्क में हुआ था।
 

आलिया भट्ट
आलिया ब्रिटेन की नागरिक हैं। एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान ब्रिटिश मूल की हैं।
 

कैटरीना कैफ
सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहीं कैटरीना के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है।
 

नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी के पास अमेरिकन पासपोर्ट है।
 

इमरान खान
आमिर खान के भांजे इमरान खान के पास यूएस की नागरिकता है।
 

जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन के पास श्रीलंका की नागरिकता है। एक्ट्रेस के पिता श्रीलंका और मां मलेशिया से हैं।
 

एमी जैक्सन
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नजर आने वाली एमी जैक्सन के पास ब्रिटेन की नागरिकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी