हिंदी सिनेमा में जब भी बेमिसाल एक्शन, बिजली जैसी फुर्ती और जबरदस्त डांस की बात होती है, तो एक ही नाम जेहन में आता है— टाइगर श्रॉफ। 2 मार्च 2026 को बॉलीवुड का यह बागी स्टार अपना जन्मदिन मना रहा है। बेहद कम समय में टाइगर ने हिंदी सिनेमा में एक अलग मुकाम हासिल किया है।
टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। बहुत कम लोग जानते हैं कि 'हेमंत' नाम टाइगर के चाचा की याद में रखा गया था, जिनका एक दुर्घटना में निधन हो गया था। लेकिन 'जय' आखिर 'टाइगर' कैसे बने? दरअसल, इसके पीछे बचपन का एक मजेदार किस्सा है। बचपन में टाइगर काफी शरारती थे और घर आने वाले मेहमानों को अक्सर अपने दांतों से काट लिया करते थे।
टाइगर श्रॉफ की सबसे बड़ी ताकत उनकी Mass Appeal है। जहां आज के दौर में एक्टर्स अपनी शैली बदलते रहते हैं, वहीं टाइगर ने शुद्ध 'एक्शन' को अपनी पहचान बनाया है। उनकी फिल्मों की ओपनिंग इस बात का सबूत है कि छोटे शहरों से लेकर मेट्रो सिटीज तक, उनके फैंस की एक बड़ी फौज है। विशेषकर बच्चों के बीच टाइगर की लोकप्रियता किसी सुपरहीरो से कम नहीं है।