यह एक्ट्रेस फंस गई थीं मुंबई की बारिश में, इस हीरो ने की मदद

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है और शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। क्या आम और क्या खास, सभी परेशान हैं। कई लोग ट्रॉफिक में फंस गए। कारों और घरों में पानी घुसने की भी खबरें हैं। 
 
टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा भी बारिश के कारण मुसीबत में फंस गई थीं और उनकी आपबीती का एक वीडियो भी वायरल रहो रहा है। क्रिस्टल कहती हैं कि वह बारिश में फंस गई थीं। कार भी खराब हो गई। 
 
क्रिस्टल को ध्यान आया कि टीवी कलाकार करण पटेल वहां से पास ही में रहते हैं जहां क्रिस्टर फंसी हुई थीं। उन्होंने फौरन करण से सम्पर्क किया। करण को जब यह बात पता चली तो वे क्रिस्टल के पास पहुंचे और उन्हें अपने घर सुरक्षित ले आए। 
 
क्रिस्टल ने करण के घर पहुंच कर वीडियो बनाया और करण को धन्यवाद कहा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी