एक ओर ब्रेकअप: उपेन-करिश्मा हुए अलग

ग्लैमर इंडस्ट्री में ब्रेक-अप का सिलसिला जारी है। धड़ाधड़ जोड़ियां टूट रही हैं। ऐसे-ऐसे प्रेमी अलग हो रहे हैं जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते थे। अब उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना को लीजिए। एक-दूसरे के प्रेम में डूबे दिखाई देते थे। लगता था कि शादी कर के ही मानेंगे, लेकिन उपमा की जोड़ी अलग हो गई।  

एक्टर उपेन पटेल ने ट्वीटर पर घोषणा कर दी कि वे करिश्मा से अलग हो गए। इस खबर से उनके फैंस को करारा झटका लगा है। 
 
उपेन और करिश्मा की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 8 में हुई थी। करिश्मा के उपेन दीवाने हो गए और शो में ही प्रपोज कर दिया। इसके बाद कुछ रियलिटी शो में भी वे साथ नजर आएं। छुट्टियां साथ बिताईं। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि दोनों के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रह गए हैं, लेकिन मनमुटाव किस रिश्ते में नहीं होता। किसी को उम्मीद नहीं थी कि बात इतनी बढ़ जाएगी कि दोनों रिश्ता ही खत्म कर लेंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें