उर्मिला मातोंडकर का लोकसभा 2019 का चुनाव परिणाम Live Update

कई फिल्मी सितारे राजनीति में एंट्री ले चुके हैं। 90 के दशक की हिट अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन थामा है। वो कांग्रेस की तरफ से उत्तरी मुंबई से लोकसभा 2019 का चुनाव लड़ी हैं।

उर्मिला की सीट मुंबई उत्तर की बात करें तो पिछली बार यहां से मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम को टिकट मिला था, लेकिन मोदी लहर में गोपाल शेट्टी ने उन्हें बड़े अंतर से मात दी थी। उर्मिला बॉलीवुड से लगभग छुट्टी ले चुकी हैं और लंबे समय से सिर्फ छोटी भूमिकाओं में या बतौर मेहमान वो फिल्मों में नज़र आती रहीं हैं।

[$--lok#2019#state#maharashtra--$]
 
उर्मिला ने मराठी फिल्म 'जाकोल 1988' से 7 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की फिल्म 'मासूम' में चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में काम किया। उर्मिला ने 'जुदाई', 'खूबसूरत', 'भूत' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसी फिल्में की हैं।

अपनी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान उर्मिला को जनता का भरपूर प्यार मिला था। वही बॉलीवुड में उर्मिला ने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था अब देखना होगा कि वह राजनीति मंच पर कितनी सफल होती है।

[$--lok#2019#constituency#maharashtra--$]

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी