वरुण धवन की 'भेड़िया' का लोगो आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट लुक

बुधवार, 24 नवंबर 2021 (13:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन जल्द ही दिनेश विजान की फिल्म 'भेड़िया' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए वरुण और कृति दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। स्त्री और रूही के बाद 'भेड़िया' दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस की तीसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी।

 
हाल ही में वरुण धवन ने अपनी इस फिल्म का लोगो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ डरावनी आवाजों के साथ फिल्म का नाम भेड़िया लिखा दिख रहा है। इसके साथ ही वरुण धवन ने बताया कि इस फिल्म का फर्स्ट लुक गुरुवार यानी 25 नवंबर को रिलीज होगा।
 
इस फिल्म को कोरोना महामारी के बहुत मुश्किल समय में शूट किया गया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अरुणाचल प्रदेश और मुंबई में हुई है।
 
इस साल की शुरुआत में मेकर्स ने 'भेड़िया' को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज करने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज 6 महीने आगे के लिए टाल दी गई। फिल्म अब 2022 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी