24 जनवरी को नताशा दलाल संग सात फेरे लेंगे वरुण धवन, चाचा अनिल धवन ने किया कंफर्म

गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (14:00 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की शादी की कई डेट सामने आ चुकी है। लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग गया है। वरुण के चाचा और दिग्गज कलाकार अनिल धवन ने पुष्टि की है की वरुण और नताशा की शादी होने वाली है।

 
अनिल धवन ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा, मेरा भतीजा वरुण धवन 24 जनवरी को शादी करने वाला है। मुझे इसकी खुशी है।  अनिल ने बताया कि वह भी इस शादी का हिस्सा बनने वाले हैं। 
 

हालांकि, वरुण धवन के पिता डेविड धवनया उनके भाई रोहित धवन समेत उनके परिवार द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि शादी की तैयारी पूरे जोर पर है।
 
इससे पहले बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए अनिल ने वरुण-नताशा की शादी पर हैरानी जताई थी। उन्होंने कहा था, वे दोनों शादी कर रहे हैं और हमें पता ही नहीं। क्या वो हमें आखिरी वक्त पर बुलाएंगे? इतना सीक्रेट रख रहे हैं? उन्होंने कहा था, काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं। पिछले साल मई में भी दोनों की शादी करने की खबरें थीं। लेकिन परिवार होने के नाते हम यही चाहते हैं वरुण जल्द शादी कर ले।
 
खबरों के अनुसार वरुण और नताशा एक प्राइवेट सेरेमनी में अलीबाग में शादी कर रहे हैं। इस दौरान केवल 50 मेहमानों को ही शामिल किया जा सकता है। मेहमानों की इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ जैसे सितारों का नाम भी शुमार है।
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो वरुण की फिल्म 'कुली नंबर 1' पिछले दिनों रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी लीड रोल में दिखीं थी। इसके अलावा वरुण 'रणभूमि' को लेकर चर्चा में हैं। इसके बाद उन्हें राज मेहता की 'जुग जुग जियो' में देखा जाएगा। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी