सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहला गाना बिजुरिया रिलीज, वरुण-जाह्नवी ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

WD Entertainment Desk

बुधवार, 3 सितम्बर 2025 (16:23 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का पहला गाना 'बिजुरिया' रिलीज हो गया है। यह सोनू निगम के साल 1999 में आए 'बिजुरिया' गाने का रीक्रिएशन है। इसे भी सोनू निगम ने ही अपनी दमदार अवाज दी है। 
 
'बिजुरिया' गाना फुल एनर्जी से भरा है और साथ ही जबरदस्त कोरियोग्राफी इसे काफी मजेदार बना रही है। गाने को सोनू निगम और असीस कौर ने गाया है। इसे तनिष्क बागची ने कम्पोज किया है। गाने में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं।  
 
गाने में जाह्नवी साड़ी में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती दिख रही हैं। इस गाने में फिल्म की पूरी लीड कास्ट नजर आती है, जिसमें वरुण और जाह्नवी के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी दिखाई देते हैं।
 
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर के साथ रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। यह फ्लिम 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी