बॉलीवुड एक्टर असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 (10:38 IST)
बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी का सोमवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। असरानी ने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया था।  एक्टर लंबे समय से बीमार थे और उन्हें इलाज के लिए चार दिन पहले ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

उनके निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में है। असरानी ने अपने निधन से पहले अपने इंस्टाग्राम पर दीवाली को लेकर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी थी। यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी