भतीजी की पहली झलक दिखाने में विराट कोहली के भाई ने गलती की ही क्यों?

बुधवार, 13 जनवरी 2021 (13:54 IST)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के यहां जब बेटी का जन्म हुआ तो इन दोनों के करोड़ों फैंस झूम उठे। खुशी के माहौल में भावना का स्तर बहुत ऊंचा था। ऐसे माहौल में जब विराट के भाई विकास कोहली ने अनुष्का और विराट को बधाई देते हुए एक फोटो पोस्ट की जिसमें एक शिशु के पैर नजर आ रहे हैं। 
 
इस फोटो को देख सभी को लगा कि यह विराट-अनुष्का की बेटी के पैर के ही फोटो हैं। यह स्वाभाविक भी था क्योंकि विराट के भाई ने यह पोस्ट किया था। इस फोटो के आधार पर मीडिया ने खबरें प्रकाशित कर दी और फोटो में जो पैर दिखाए हैं उसे विराट-अनुष्का की बेटी के पैर बताए गए। 


 
मामला जब बिगड़ने लगा, गलतफहमी फैलने लगी, लोग जब यकीन करने लगे तो विकास ने मामले की सफाई देना उचित समझा। उन्होंने कहा कि वो रैंडम फोटो था। बधाई देते समय उपयोग कर लिया गया। हालांकि तब तक देर हो गई थी। फोटो वायरल हो चुका था। जो लोग यकीन कर चुके हैं उन तक विकास की सफाई पहुंचती है या नहीं, यह बात तय नहीं है। 

सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक कीजिए 
 
प्रश्न उठता है कि यह गलती विकास से कैसे हो गई? क्या उन्हें अपनी जिम्मेदारी नहीं समझना थी? वे विराट के इतने नजदीक हैं कि उनकी बातों को सही ही समझा जाता है।  
 
क्या अन्वी होगा नाम?
इन दिनों मां और पिता के नाम से संतान के नाम को बनाने का रिवाज है। विराट और अनुष्का की इस मुश्किल को फैंस ने आसान कर दिया है। कई फैंस ने सजेस्ट किया है बेटी का नाम अन्वी रखना चाहिए, यह अनुष्का और विराट के नाम से मिलकर बना है। वैसे कहा जा रहा है कि अनुष्का और विराट ने भी यही नाम चुना है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी