किराए के मकान में रहेंगे विराट और अनुष्का

इंग्लैंड दौरे में विराट कोहली के खराब प्रदर्शन का ठीकरा अनुष्का शर्मा पर फोड़ा गया था, लेकिन अब विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं तो अनुष्का और विराट के फैन्स खुश हैं।
 
सुनने में आया है कि विराट कोहली ने अनुष्का से फुरसत से मिलने के लिए उनके घर के पास ही एक किराए का घर ले लिया है। अनुष्का के नजदीकी सूत्रों के अनुसार विराट ने यह घर अनुष्का के साथ समय बिताने के लिए किराए पर लिया है।  

इससे पहले भी विराट और अनुष्का कई बार साथ में देखे गए हैं और दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता है। दोनों के मिलने से घरवालों को परेशानी न हो, इसलिए किराए पर यह घर लिया गया है। विराट अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और अनुष्का  फिल्म 'पीके' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन जब विराट मुंबई में होंगे तो वे अनुष्का के साथ इसी घर में रहेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें