बिकिनी पहन विराट कोहली संग समंदर किनारे एंजॉय कर रही हैं अनुष्का शर्मा, वायरल हो रही यह तस्वीर

विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। यह लवली कपल अक्सर अपनी तस्वीरों के कारण सुर्खियों में आ जाता है।


हाल ही में विराट कोहली ने समंदर किनारे अनुष्का शर्मा संग एंजॉय करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अनुष्का ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं।
 
Photo : Instagram
तस्वीर में विराट कोहली अनुष्का संग समंदर किनारे रिलैक्स करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और कोहली उनकी गोद में लेटकर पोज दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों के एक्सप्रेशन कमाल के हैं।

इस तस्वीर में जहां कोहली बिना शर्ट के बेहद ही डैशिंग लग रहे हैं, वहीं बिकिनी पहने कुर्सी पर बैठीं अनुष्का शर्मा भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। अपने चेहरे पर दायां हाथ रखकर बैठीं अनुष्का ने गॉगल्स भी वियर किया हुआ है।
 
ALSO READ: रिलेशनशिप में हैं तापसी पन्नू, बताया कब करेंगी शादी
 
विराट ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में दिल वाला इमोजी बनाया है। विरुष्का की इस तस्वीर पर फैंस के बेहद प्यार भरे रिएक्शंस मिल रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यह तस्वीर वेस्टइंडीज दौरे के दौरान की ही लग रही है। टीम इंडिया के विंडीज दौरे पर अनुष्का शर्मा भी विराट के साथ थीं।
 
विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 15 सितंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है और इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि सीरीज से पहले कोहली अनुष्का के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी