मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह 'ऑपरेशन सिंदूर' की ब्रीफिंग करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी करके विवादों में घिरों हुए हैं। पूरे देश में विजय शाह का जमकर विरोध हो रहा है। वहीं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, विद्या बालन अपनी फिल्म शेरनी की शूटिंग एमपी के जंगलों में कर रही थीं। उस समय विजय शाह वन मंत्री थे। यह साल 2020 का मामला है। विजय शाह ने एक्ट्रेस विद्या बालन को उनके साथ डिनर करने का ऑफर दिया था। इस डिनर में जाने से एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया था।