रितिक कार रेसिंग: धूम 3 और बैंग बैंग से बढ़कर

रितिक रोशन ने ट्विटर पर अपने सभी फैंस को एक कार रेसिंग गेम से अवगत कराया। इस गेम को, जिसमें रितिक भी हैं, डाउनलोड किया जा सकता है।  
 
गेम का नाम है 'रितिक कार रेसिंग', यह एक 3डी गेम है जिसमें आप तेज स्पीड से कार चला सकते हैं। रितिक की धूम 3 और बैंग बैंग में की गई रेसिंग दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब रितिक इस गेम के साथ अलग ही अंदाज में नजर आएंगे।  
 
रितिक के इस एनिमेशन अवतार ने काले रंग की लेदर जैकेट पहनी है और वे काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। रितिक ने खुद इसकी खबर सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर की। उन्होंने लिखा, "मुझ पर एक रेसिंग गेम!स्वीट। पकड़ लीजिए व्हील, इंजिन को कीजिए चालू और देखते हैं  आप किस चीज़ के बने हैं #HrithikCarRacing, गेम रितिक के फैंस को पसंद आने की उम्मीद है।   

वेबदुनिया पर पढ़ें