'कान फिल्म फेस्टिवल' में टॉपलेस हुईं यूक्रेनी महिला, रूसी सैनिकों का किया विरोध

शनिवार, 21 मई 2022 (12:17 IST)
कान फिल्म फेस्टिवल 2022 का आयोजन 17 से 28 मई तक फ्रांस में किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में दुनियाभर के सितारें शिरकर कर रहे हैं। अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री की कई हसीनाएं कान के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। इसी बीच कान के रेड कार्पेट पर एक महिला टॉपलेस हो गईं।

 
खबरों के अनुसार, एक यूक्रेनी महिला ने रूसी सैनिकों के प्रति विरोध जताने के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में खुद को टॉपलेस कर लिया। महिला ने अपने शरीर पर लिखे बलात्कार के खिलाफ संदेश प्रकट करने के लिए अपने कपड़े उतार दिए। महिला जोर-जोर से कह रही थीं कि 'हमारा रेप करना बंद करो।'
 
महिला ने अपने शरीर पर यूक्रेन के झंडे वाले रंगों से पेंट किया हुआ था, जिसपर रेप से जुड़ा नारा लिखा था। सुरक्षा गार्डों की नजर पड़ने से पहले ये महिला सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच चुकी थी। बाद में गार्ड्स ने वहां आकर महिला को बाहर निकाल दिया।
 
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को महीनों हो चुके हैं। रूस के सैनिक यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर उसे तबाह कर चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कान फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में लाइव सैटेलाइट वीडियो एड्रेस के जरिए भावनात्मक संबोधन दिया था और फिल्म निर्माताओं से तानाशाहों का सामना करने का आह्वान किया था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी