यो यो हनी सिंह ने की अपने नए गाने 'लोका' की घोषणा

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (14:19 IST)
म्यूजिक सेंसेशन यो यो हनी सिंह ने हमेशा पार्टी हिट्स और ग्रूवी धुन दी हैं जो उनके प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हाल ही में हनी सिंह ने ग्रूवी पोस्टर के साथ 'लोका' नामक अपने नए गाने की घोषणा कर दी है।

 
हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में अपने स्वैग का जादू बिखेरते हुए, हनी सिंह एक पार्टी वाइब देते हुए सोने की चेन और एक फर कोट पहने हुए नज़र आ रहे हैं।

ALSO READ: सैफ अली खान ने खोला 'बेडरूम सीक्रेट' तो शरम से लाल हुईं करीना कपूर, देखिए वीडियो
 
इससे पहले, यो यो हनी सिंह ने एक पोस्ट के जरिए अपने सभी प्रशंसकों को एक परफेक्ट वेलेंटाइन डे सरप्राइज दिया था। हाल ही में, रैपर ने 2 लाख से अधिक की भीड़ के साथ कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस दी थी, जो यो यो के प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा दिन था क्योंकि सभी का उत्साह अपने चरम पर था। 
 
इस इवेंट के दौरान, सुपर उत्साहित प्रशंसकों का जोश सातवें आसमान पर था जहां हनी सिंह ने अपने गानों के साथ स्टेज पर आग ली थी। टी-सीरीज के भूषण कुमार द्वारा निर्मित, बॉबी सूरी और हनी सिंह द्वारा सह-निर्मित, संगीत वीडियो बेन पीटर्स द्वारा निर्देशित है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी