यो यो हनी सिंह की धमाकेदार वापसी, 'दिल चोरी' के लिए जीता 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' अवॉर्ड

संगीत की दुनिया में यो यो हनी सिंह ने जानदार वापसी की है। हाल ही में मुंबई में आयोजित संगीत पुरस्कार में हनी सिंह ने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए 'सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड' अपने नाम कर लिया है।


दिल चोरी के साथ 2018 में शानदार वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह छोटे छोटे पेग, दिल चोरी, उर्वशी जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन कर चुके है और उनकी कमबैक वीडियो 'मखना' को यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। 
 
इस अवॉर्ड के मिलने के बाद हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी मां और उनकी सासु मां अपने हाथों में हनी सिंह द्वारा जीते गए 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का प्रतिष्ठित पुरस्कार थामे हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हनी सिंह ने लिखा, Dil Chori got Song of The Year Award my mom n mom in law so happy!
 
ALSO READ: रिलीज हुआ फिल्म केसरी का ट्रेलर, सिख योद्धा बन अक्षय कुमार ने छुड़ाए दुश्मनों के छक्के
 
इससे पहले हनी सिंह संगीत उद्योग में अपने असाधारण काम के लिए कई पुरस्कार जीत चुके हैं। और अब 'दिल चोरी' के लिए मिर्ची म्यूजिक अवार्ड के साथ हनी सिंह ने अपने शानदार कलेक्शन में एक और अवार्ड शामिल कर लिया है।
 
साल 2018 में यो यो हनी सिंह ने दिल चोरी और छोट छोटे पेग, (दोनों सोनू के टीटू की स्वीटी; 2018), दिस पार्टी इज़ ओवर नाउ (मित्रों; 2018), रंगतारी (लवयात्री; 2018); शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फ़िल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था। हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को डालना दीवाना बना लिया है। 
 
यो यो हनी सिंह इस वक़्त कई परियोजनायों पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए वह ज़ोर-जोश से तैयारी कर रहे हैं और अपने सभी प्रशंसकों का अन्य हिट के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी