धर्म के नाम पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद क्या बिग बॉस 13 का हिस्सा बनेंगी जायरा वसीम?

दंगल गर्ल जायरा वसीन ने धर्म के नाम पर अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने के फैसले से सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट ने जायरा को हर तरफ विवादित बना दिया। कई लोग उनके इस फैसले का समर्थन कर रहे है तो कई इसका विरोध भी कर रहे हैं।


जायरा के ऐलान के बाद कई खबरें सामने आईं जिसमें कहा गया कि शायद उनका अकाउंट हैक हो गया है, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ट्वीट कर कहा कि ये सब खबरें झूठ हैं। अब जायरा वसीम को लेकर एक और खबर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा कि वो टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बन सकती हैं।
 
खबरों के मुताबिक शो के मेकर्स के द्वारा जायरा को अप्रोच किया गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 'आपको शायद याद होगा कि भाबी जी घर पर हैं के विवाद के बाद शिल्पा शिंदे ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया था। लेकिन बाद में वो बिग बॉस के घर में पहुंची और जीती भी। साथ ही शो के बाद उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता भी मिली। इसी तर्ज पर अब जायरा वसीम को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। 
 
अब ये खबरें सच हैं या फिर सिर्फ अफवाहें हैं, ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा। साल 2016 में जायरा ने 'दंगल' से बॉलीवुड में कदम रखा था और फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में उन्हें उनके काम के लिए बहुत सराहा गया। जायरा जल्द ही फिल्म 'द स्काइ इज पिंक'' में काम करती नजर आएंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी