अभिनेत्री सोफिया हक का लंदन में निधन

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013 (10:27 IST)
FILE
भारतीय अभिनेत्री और मशहूर वीजे सोफिया हक का गुरुवार को लंदन का एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 41 साल की थीं।

सोफिया न्यूमोनिया से ग्रस्त थीं और उनकी चिकित्सा जांच हुई। माना जा रहा है कि उनके फेफड़े में खून का थक्का बन गया था और इसी कारण उनका निधन हो गया।

लंदन में अपने साथी डेविड व्हाइट के साथ रहने वाली सोफिया क्रिसमस से पहले बीमार हुई थीं। उनकी अभिनय एजेंसी ‘कोले कीचेन’ का कहना है कि कई सप्ताह पहले उनमें एक तरह के कैंसर का पता चला था और उनका निधन अचानक हो गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें