सोनाक्षी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने से किया इनकार

सोनाक्षी सिन्हा ने ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ के सीक्वल में तारीखों की समस्या का कारण बताते हुए फिल्म करने से इनकार कर दिया है, लेकिन ‍अंदर की खबर यह है कि वे अक्षय कुमार के साथ और फिल्में नहीं करना चाहती हैं। रॉडी राठौर और जोकर नामक दो फिल्में अक्षय और सोनाक्षी की आने वाली हैं।

सोनाक्षी का मानना है तीसरी फिल्म भी अक्षय के साथ अगर वे करेंगी तो दर्शक उब जाएंगे इसलिए हां कहने के बावजूद उन्होंने बाद में फिल्म करने से इनकार कर दिया।

PR
गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार दाउद बने हैं और उनकी प्रेमिका मंदाकिनी (राम तेरी गंगा मैली वाली) की भूमिका के लिए सोनाक्षी को चुना गया था। अब नए सिरे से मंदाकिनी की खोज की जा रही है। यह रोल पहले करीना कपूर को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें