थ्री इडियट्स के लिए रिजेक्ट हुई थीं अनुष्का शर्मा

राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म 'पीके' में अनुष्का शर्मा नायिका हैं। इसी अनुष्का शर्मा को राजकुमार हिरानी की फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिए रिजेक्ट किया गया था। 19 वर्ष की उम्र में अनुष्का ने 'थ्री इडियट्स' के लिए सौ अन्य लड़कियों के साथ ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें नहीं चुना गया। बाद में उपयुक्त चेहरा नहीं मिलने पर करीना कपूर को आमिर खान की हीरोइन बनने का अवसर मिला। हिरानी को तो यह बात याद भी नहीं है। हाल ही में ऑडिशन का वीडियो अनुष्का ने हिरानी और आमिर खान को दिखाया तो उन्हें आश्चर्य हुआ। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी जिनमें उनके हीरो शाहरुख खान थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें