करीना-दीपिका-विद्या को ये चीज कर देती है बेचैन

बहुत से लोगों में कुछ चीजों को लेकर ऑबसेसिव कंपलसिव डिसॉर्डर (ओसीडी) होता है जिसके तहत वे चीजों को एक खास तरीके से चाहते है। ऐसा न होने पर या तो चितिंत हो जाते हैं या आपा खो देते हैं या बैचेन हो जाते हैं। हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे भिन्न नहीं है। उनमें भी ऑबसेसिव कंपलसिव डिसॉर्डर होता है और वे कुछ चीजें अपने तरीके से चाहते हैं। 
 
दीपिका पादुकोण : सही चीज, सही जगह 

दीपिका पादुकोण चीजों की जगह बदलने पर बैचेन हो जाती हैं। अगर चीजें बेतरतीब पड़ी हो तो दीपिका को पसंद नहीं आतीं। कई बार ऐसा होता है कि दीपिका अपने दोस्तों की चीजों को भी व्यवस्थित तरीके से सही जगह पर जमा देती हैं। 

आयुष्मान खुराना : हाथ धोने की धुन 
आयुष्मान खुराना ने माना है कि उन्हें हाथ धोने का ऑबसेसिव कंपलसिव डिसॉर्डर है। वह अपने हाथ और नाखून पूरी तरह से बार-बार साफ करना चाहते हैं। दिनभर में हम हाथों के इस्तेमाल से तरह-तरह की गतिविधियां करते हैं जिसमें हाथ मिलाना भी शामिल है। इसमें कीटाणु ट्रांस्फर होते हैं। आयुष्मान ऐसी चीजों से बचने के लिए बार बार हाथ धोते हैं। 

करीना कपूर खान : बढ़ता वजन करे परेशान 
करीना कपूर खान सही शेप में रहने को लेकर समझौता नहीं करतीं। उन्होंने कई किलो वजन कम किया है। वजन बढ़ने पर उनका चैन खो जाता है। इसी वजह से वह कड़ा वर्क ऑउट और योगा करती हैं। 

विद्या बालन : सफाई को लेकर जुनून 
विद्या बालन जबरदस्त सफाई पसंद हैं। चाहे उनका घर हो या वैनिटी वैन, विद्या सभी जगह साफ सुथरी चाहती हैं। वह गंदगी या धूल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकतीं और खुद ही सफाई में जुट जाती हैं। 

अली फजल : गर्म कॉफी की तलब 
अली फजल में गर्म कॉफी के लिए ऑबसेसिव कंपलसिव डिसॉर्डर है। उन्हें गर्म कॉफी पसंद है जिसमें वे खुद चीनी मिलाते हैं और घोलकर तुरंत पी जाते हैं। अगर कॉफी ठंडी हो जाए तो अली फजल बैचेन हो जाते हैं। यह एक किस्म का ऑबसेसिव कंपलसिव डिसॉर्डर है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें