डर्टी पॉलिटिक्स की कहानी

बैनर : बीएमबी म्युजिक एंड मेग्नेटिक्स लि.
निर्देशक : केसी बोकाड़िया
संगीत : आदेश श्रीवास्तव, संजीव दर्शन, रॉबी बादल
कलाकार : मल्लिका शेरावत, ओम पुरी, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, आशुतोष राणा, राजपाल यादव, गोविंद नामदेव
रिलीज डेट : 6 मार्च 2015 
फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स एक डांसर अनोखी देवी की कहानी है जो बड़ी और प्रभावी नेता बनने का सपना देखती है। उसके सपने पूरे हो इसके पहले ही उसका कत्ल हो जाता है। 

यह कत्ल राजनीतिक जगत में सनसनी फैला देता है। 

जल्दी ही कई बड़े नेताओं और पुलिस पर इस खून में शामिल होने के आरोप लगते हैं।  

फिल्म में पुरुषों द्वारा महिलाओं की काबिलियत को उनके शरीर से तौलने की प्रवृत्ति के साथ-साथ महिलाओं द्वारा अपनी खूबसूरती के बल पर मनचाही चीज पाने की इच्छा पर प्रहार किया गया है। 

फिल्म समाज के खोखलेपन को विशेष रुप से उभारती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें