दिल धड़कने दो : मूवी प्रिव्यू

बैनर : एक्सेल एंटरटेनमेंट, जंगली पिक्चर्स, मिर्ची मूवीज़ लिमिटेड
निर्माता : रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर
निर्देशक : जोया अख्तर
संगीत : शंकर-एहसान-लॉय
कलाकार : प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, शैफाली शाह, राहुल बोस 
रिलीज डेट : 5 जून 2015 
 
लक बाय चांस और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी फिल्म बना कर फिल्म दर्शकों के बीच एक पहचान बन चुकी जोया अख्तर की आगामी फिल्म 'दिल धड़कने दो' रिश्ते और संबंधों के इर्दगिर्द घूमती है। 

यह एक पंजाबी परिवार की कहानी है। 

इस परिवार के रिश्तों में दरार हैं। बच्चों और पैरेंट्स के बीच खिंचाव है। मतभेद के साथ मनभेद है और किसी को किसी की परवाह नहीं है।

एक समुद्री यात्रा पर वे लंबे समय तक साथ रहते हैं और इस यात्रा के दौरान प्यार और दोस्ती से उनका नया परिचय होता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें