गली बॉय की कहानी

बैनर : एक्सेल एंटरटेनमेंट, टाइगर बेबी 
निर्माता : रितेश सिधवानी, ज़ोया अख्तर, फरहान अख्तर 
निर्देशक : ज़ोया अख्तर 
कलाकार : रणवीर‍ सिंह, आलिया भट्ट
रिलीज डेट : 14 फरवरी 2019 
 
गली बॉय कहानी है 22 वर्षीय मुराद (रणवीर सिंह) की जो मुंबई में गरीबों की बस्तियों में रहता है। उसके पिता एक ड्राइवर हैं और वे दिन-रात मेहनत कर मुराद को पढ़ाते-लिखाते हैं ताकि वह व्हाइट कॉलर जॉब कर सके।



इसी बीच मुराद को एहसास होता है कि वह एक रैपर बन सकता है। उसके पिता को यह स्वीकार नहीं है, लेकिन मुराद पर तो धुन सवार है। भारत में कला के क्षेत्र में नाम कमाना अभी भी गरीबों के लिए दूर की कौड़ी है, लेकिन मुराद अपना सपना पूरा करने में जुट जाता है।

यह फिल्म मुराद की इस यात्रा को दिखाती है कि किस तरह से उसने अपने सपने का पीछा किया। फिल्म शहर के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को दर्शाने के साथ अल्पसंख्यक आबादी में असंतुष्ट युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डालती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी