मुल्क की कहानी

बैनर : सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट, बनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन 
निर्माता : दीपक मुकुट, अनुभव सिन्हा 
निर्देशक : अनुभव सिन्हा 
संगीत : प्रसाद सास्थे, अनुराग साइकिया 
कलाकार : तापसी पन्नू, ऋषि कपूर, प्रतीक बब्बर, नीना गुप्ता, रजत कपूर, मनोज पाहवा, आशुतोष राणा 
रिलीज डेट : 3 अगस्त 2018 
 
भारत। वर्तमान दिन। वाराणसी में रहने वाला एक अच्छा मुस्लिम परिवार। इस परिवार पर आरोप लगता है कि शहर में आतंकी हमले की प्लानिंग में इनकी मिली-भगत है। पड़ोसियों की इस बारे में अलग-अलग राय है। 
 
मामला अदालत तक जा पहुंचता है। परिवार की तरफ से हिंदू बहू वकील बन कर पैरवी करती है। सभी आरोप निराधार नहीं हैं। इससे तरह-तरह के मतलब निकाले जाते हैं। तरह-तरह की व्याख्या होती है। 
 
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है समाज में मौजूद लोगों के दिमाग की स्थिति सामने आती है। 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी