स्पेक्टर : मूवी प्रिव्यू

निर्देशक : सेम मेंडिस 
निर्माता : माइकल जी विल्सन, बारबरा ब्रोकोली 
कलाकार : डेनियल क्रेग, क्रिस्टोफर वाल्टज़, ली सेड्रक्स, नाओमी हैरिस, मोनिका बेलुची
रिलीज डेट : 20 नवम्बर 2015 (भारत में)
    
मैक्सिको सिटी में एक अनऑफिशियल मिशन पर जेम्स बांड दो आदमियों को मार देता है। ये दोनों एक स्टेडियम को उड़ाने की तैयारी में थे। इसके साथ ही जेम्स बांड एक कातिल मार्को सिआरा का पीछा करता है। इस अनऑफिशियल मिशन का ऑडर पूर्व एम ने अपनी मौत के पूर्व दिया था। 
 
सिआरा का भी संघर्ष के बाद जेम्स बांड कत्ल कर देता है और उसकी अंगूठी चुरा लेता है। इस अंगूठी में एक स्टाइलिश ऑक्टोपस लगा हुआ है। लंदन वापसी के बाद, जेम्स बांड को नया एम सस्पेंड कर देता है। नए एम का सी के साथ अधिकारों को लेकर घमासान मचा हुआ है। सी प्राइवेटली-बैक्ट ज्वाइंट इंटेलीजेंस सर्विस का हेड है। जिसके अंडर में एमआई5 और एमआई6 हैं।
 
 सी ने अभियान चलाया था जिससे ब्रिटेन नाइन आईज के साथ जुड़ जाए। नाइन आईज एक वैश्वीक सर्विलेंस और इंटेलीजेंस का साझा कार्यक्रम है जिसके नौ सदस्य हैं। सी अपने अधिकारों का इस्तेमाल करके 00 सेक्शन बंद कर देता है। उसके मुताबिक यह सेक्शन पुराना और निष्प्रभावी हो चुका है। 
 
जैम्स बांड नए एम के आदेश की अवहेलना करता है और सिआरा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोम जाता है। उसी शाम वह सिआरा की विधवा लुसिया से मुलाकात करता है। लुसिया जैम्स बांड को स्पेक्टर के बारे में बताती है, जो अपराधियों की एक संस्था है। इसी संस्था से उसका पति जुड़ा हुआ था। 
 
जेम्स बांड स्पेक्टर की एक मीटिंग में सिआरा की अंगूठी दिखाकर घुस जाता है। यहां वह स्पेक्टर का लीडर फ्रांज ओबेरहोजर को पहचान लेता है। ओबरहोजर मीटिंग में मैक्सिकों में घटे घटनाक्रम का जिक्र करता है और जेम्स बांड को उसके नाम से बुलाता है। बांड वहां से भाग निकलने की कोशिश करता है। इसमें बांड की कार का पीछा मिस्टर हिंक्स करता है जो स्पेक्ट्रे का एक निर्मम हत्यारा है।  
हिंक्स से बच निकलने के बाद बांड को मनीपेनी एक बात बताता जो उसने मैक्सिको और एक मीटिंग के दौरान सुनी थी, यह उसे मिस्टर व्हाइट, जो क्वांटम का एक पूर्व सदस्य है, के पास पहुंचा देगी। क्वांटम स्पेक्टर की ही एक शाखा है। इसी बीच बांड  मनीपेनी को फ्रांज ओबेरहोजर पर भी जांच करने को कहता है जिसे सारी दुनिया मृत मान चुकी है। 
 
मिस्टर व्हाइट को खोजने बांड ऑस्ट्रिया जाता है जो थेलियम जहर से मर रहा है। वह क्वांटम के साथ उसके बढ़ चुके मतभेद स्वीकारता है और बांड को उसकी बेटी को खोजने तथा उसकी रक्षा करने का कहता है। वह कहता है कि उसकी बेटी डॉक्टर मैडेलाइन स्वान उसे अमेरिका ले जाएगी जहां से वह स्पेक्ट्रे तक पहुंच सकता है। इसके बाद व्हाइट आत्महत्या कर मर जाता है। 
 
मैडेलाइन स्वान को बांड खोजता है जिसका हिंक्स ने अपहरण कर लिया था। बांड उसे बचाता है और दोनों क्यू से मिलते हैं जहां उसे पता चलता है कि सिआरा की अंगूठी से ही ओबेरहोजर को बांड के सारे पुराने मिशन के बारे में पता चलता रहा है।  बांड यहां स्पेक्टर के एजेंट्स लेशिफ्रे, डॉमिनिक ग्रीन और राउल सिल्वा को भी पहचान लेता है। 
 
स्वान, बांड को बताती है कि एल अमेरिका मोरक्को में एक होटल है। दोनों इस होटल पहुंचते हैं और वहां उन्हें व्हाइट का बनाया हुआ एक सीक्रेट रूम मिलता है। यहां से दोनों रेगिस्तान में बने एक गड्ढे की तरफ जाते हैं। जिस दौरान दोनों ट्रेन में होते हैं, हिंक्स हमला कर देता है। बांड हिंक्स को ट्रेन से धकेल देता है। बांड और स्वान के सामने ओबेरहोजर उजागर करता है कि स्पेक्टर विश्व में कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों की तैयारी कर रही है, जिससे नाइन आइज प्रोग्राम की जरूरत महसूस हो। 
 
ज्वाइंट इंटेलीजेंस सर्विस के डॉयरेक्टर के तौर पर, सी, स्पेक्टर को नाइन आइज द्वारा इकट्ठी की गई असीम इंटेलीजेंस मुहैया करवा देता है। बांड को यातनाएं दी जाती हैं और ओबेरहोजर उन दोनों के गुजरे समय के बारे में बताता है। जब छोटा बच्चा बांड यतीम हो जाता है, ओबेरहोजर के पिता उसके गार्जियन बन जाते है। वह स्पे्कटर जाने के पहले अपना नाम अर्नेस्ट स्टार्वो ब्लोफेल्ड रख लेता है।
 
बांड को अपनी जगह लेते देख, ओबेरहोजर अपने पिता की हत्या कर देता है और खुद की मौत का ड्रामा रचता है। जिसमें सब उसे मरा हुआ समझते हैं। ओबेरहोजर के इस अड्डे से बांड और स्वान भाग निकलने में सफल होते हैं और अड्डे को खत्म कर देते हैं। 
 
मोरक्को स्थित अड्डा बहुत बड़े नेटवर्क का एक छोटा सा हिस्सा था। बांड और स्वान लंदन लौट आते हैं। यहां उनकी मुलाकात एम, बिल टैनर, क्यू और मनीपैनी से होती है। सभी सी को गिरफ्तार करने जाते हैं और नाइन आइज की लांचिंग भी रोकना उनका मिशन है। इसी बीच स्वान, बांड से यह कहते हुए अलग हो जाती है कि वह हत्याओं के इस मिशन पर उसका साथ नहीं दे सकती। 
 
एमआई6 पर हमला हो जाता है और बांड का अपहरण हो जाता है। एम और अन्य लोग बच निकलते हैं और सी का उसके ऑफिस में इंतजार करते हैं। सी की उसके ऑफिस से गिरफ्तारी होती है और नाइन आइज इसकी लांचिंग से पहले ही बंद कर दिया जाता है। सी की इस दौरान मौत हो जाती है।  
 
बांड को एमआई6 की पुरानी खाली पडी इमारत में ले जाया जाता है। यहां अपने प्रवेश के पहले ही बांड अपने अपहरणकर्ता को घायल कर देता है। आगे बांड की मुलाकात ब्लोफेल्ड से होती है, जो उसे कहता है कि पूरी इमारत में विस्फोटक लगा दिए गए हैं और तीन मिनिट में बिल्डिंग ध्वस्त हो जाएगी। यहां बांड को पता चलता है कि नाइन आइज बंद नहीं हुआ था बल्कि वह काम कर रहा है और स्वान इसके अंदर छुपी हुई है। बांड उसे खोज निकालता है और थेम्स नदी में दोनों बोट में भाग निकलते हैं। दोनों ब्लोफेल्ड के हेलीकॉप्टर का पीछा करते हैं और उसे गिरा देते हैं। हेलीकॉप्टर वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर क्रेश हो जाता है। बांड ब्लोफेल्ड को एम के हाथों गिरफ्तार होने के लिए छोड़ देता है और स्वान के साथ निकल जाता है।  

वेबदुनिया पर पढ़ें