xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज- मूवी प्रिव्यू

निर्माता : विन डीज़ल, जो रोथ, सामंथा विसेंट 
निर्देशक : डी.जे. करुसो 
संगीत : ब्रायन टेलर
कलाकार : विन डीज़ल, डॉनी येन, दीपिका पादुकोण, क्रिस वू, रूबी रोज़
रिलीज डेट : 14 जनवरी 2017 (भारत में) 


 
बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके ज़ेंडर केज (जो बाद में सरकार के लिए काम करने लगा) को बहुत समय पहले मृत मान लिया गया था। वह अब सामने आ चुका है और विलेन ज़िआंग (डॉनी येन) के खिलाफ लड़ने को तैयार है। उसे एक खतरनाक हथियार, जिसे 'पैंडोरा बॉक्स' कहा जाता है, का पता लगाना है। रोमांच की तलाश में जुटे लोगों का समूह बनाने के दौरान, केज स्वयं को विश्व की विभिन्न सरकारों के भ्रष्टाचार और षड्यंत्र में घिरा पाता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें