बनी : रणबीर कपूर बनी एक हंसमुख, खुशमिजाज, जिंदादिल और आकर्षक लड़का है जिसे एडवेंचर करना पसंद है। वह सामान्य जिंदगी नहीं जीना चाहता बल्कि दुनिया घूमना चाहता है और स्वच्छंद होकर रहना चाहता है। फिल्म में दर्शक भावुक और जुनूनी बन्नी को अनोखी महत्वाकांक्षाओं वाले विद्यार्थी से बदलते हुए देखेंगे। कुछ ऎसी परिस्थितियां बनती हैं जिनकी वजह से बनी सपनों के पीछे भागते से लड़के से एक ट्रेवल शो के मेहनती वीडियोग्राफर में तब्दील हो जाता है। आधुनिक समाज के नैतिक मूल्यों को मानने वाला बन्नी केवल खुद के प्रति जवाबदेह रहना चाहता है।
PR
नैना: दीपिका पादुकोण नैना एक सुशील और सरल स्वभाव वाली लड़की है। खुद पर लगे प्रतिबंधों से परेशान हो चुकी नैना का सपना डॉक्टर बनना है। अपने सपने के पीछे भागना छोड़कर वह कुछ दिनों का ब्रेक लेने के लिए मनाली ट्रीप पर निकलती है। फिल्म के दौरान नैना प्रतिबंधों को झेलती आम लड़की से, मुक्त और उत्साही लड़की बन जाती है।
PR
अदिति: कल्कि कोएचलिन अदिति बेशर्म, तेज बोलने वाली और उधमी लड़की है। वह अपने आप को लड़कों से अलग नहीं मानती और हमेशा लड़कों की तरह ही व्यवहार करती है। उसे अपने दो बेस्ट फ्रेंड्स अवि और बन्नी के साथ ही रहना पसंद है। अवि, बन्नी और अदिति को ना तो अच्छा दिखने कि कोई फिक्र है और ना पैसों की कोई परवाह। वे सिर्फ जिंदगी को पूरी तरह जीना चाहते हैं।
PR
अवि: आदित्य रॉय कपूर अवि बेपरवाह, खुशमिजाज लड़का है और बनी का सबसे अच्छा दोस्त है। उसे शराब, क्रिकेट और अपनी स्टूडेंट लाइफ से बहुत प्यार है। अवि वर्तमान को खुशी से जीना जानता है और अपने भविष्य की योजना तो उसने कभी नहीं बनाई। अवि अपने दोस्त बनी से बहुत प्यार करता है और उससे दिल से जुड़ा हुआ है।
PR
ये जवानी है दीवानी चार दोस्तों की लंबी और दिलचस्प यात्रा की कहानी है। अपने कॉलेज के दिनों की मस्ती और मजे के लिए चारों छुट्टियां मनाने निकल पड़ते हैं। यह खुशी तब आंसुओं में बदल जाती है जब चारों में से एक की शादी तय कर दी जाती है।