लोकसभा चुनाव के मैदान में दिग्गज नेता, अभिनेता एवं खिलाड़ी सभी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सशक्त नेत्री हैं। आइए जानें उनके चुनावी सितारे-
FILE
ममताजी का जन्म मेष लग्न में हुआ है। अत: वे स्वाभिमानी है। वर्तमान में चुनाव के समय की स्थिति और भारत देश की कुंडली पर एक नजर डालें तो शनि, तुला राशि पर भ्रमण कर रहा है।
राज्य की दृष्टि से राहु की स्थिति सिंह राशि को उच्च पद पर विराजमान कर रही है और प्रबल योग बना रही है। किंतु ममता की कुंडली कह रही है उच्च पद प्राप्त करने के लिए ममता को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
FILE
ममताजी को शनि तो उच्च स्थान पर ले जा सकता है, परंतु मंगल एवं सूर्य तकलीफ दे सकते हैं। शुक्र अपने वालों को विरोध में कर सकता है अत: उन्हें शुक्र की शांति कराना चाहिए।