छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची

बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (14:00 IST)
Chhatisgarh BJP last list of candidates : भाजपा ने बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की अंतिम सूची कर दी। राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए वह पहले ही 86 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।
 
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक राजेश अग्रवाल को अंबिकापुर, सुशांत शुक्ला को बेलतरा, धनीराम धीवर को कसडोल और दीपेश साहू को बेमेतरा से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। दोनों दलों की सूची जारी होने के बाद राज्य में अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना के बाद 3 दिसंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा होगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी