माइक्रोवेव हेतु उपयोगी बर्तन

ND
- माइक्रोवेव में सामान्य एल्युमिनियम, सामान्य प्लास्टिक, स्टील तथा सुनहरी या सिल्वर लाइन वाले बर्तन प्रयोग नहीं किए जा सकते। इनका प्रयोग करने से आपका बर्तन टेढ़ा हो सकता है, टूट सकता है या माइक्रोवेव में बड़ी खराबी आ सकती है।

- विशेष प्रकार के काँच से बने बर्तन माइक्रोवेव प्रूफ होते हैं, अतः इनका प्रयोग आसानी से किया जा सकता है।

- कन्वेक्शन और ग्रिल में आप एल्युमिनियम से बने बर्तनों का प्रयोग कर सकती हैं।

- सामान्य माइक्रोवेव में आप माइक्रोवेव प्रूफ प्लास्टिक का भी प्रयोग कर सकती हैं।

- सूखी वस्तुओं को पकाने के लिए सदैव माइक्रोवेव प्रूफ काँच के बर्तनों का ही प्रयोग करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें