कोरोना से दुनियाभर में 1,90,000 लोगों की मौत

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (14:29 IST)
पेरिस। वैश्विक महामारी कोविड-19 से दुनियाभर भर में जान गंवाने वाले लागों की संख्या शुक्रवार को 1,90,000 के पार हो गई। इसमें दो-तिहाई लोग यूरोप में मारे गए हैं।

आधिकारिक स्रोतों से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह सात बजकर 40 मिनट तक मिले आंकड़ों को जोड़ने के बाद ‘एएफपी’ द्वारा तैयार की गई टेली में यह जानकारी दी गई।

चीन में दिसम्बर से फैलना शुरू हुए इस वायरस से अभी तक विश्वभर में 1,90,089 लोग मारे गए हैं और 2,698,733 संक्रमित हैं।

इससे सबसे अधिक यूरोप प्रभावित हुआ है जहां 1,16,221 लोगों की इससे जान गई और 12,96,248 मामले सामने आए हैं। इसके बाद अमेरिका में 49,963, इटली में 25,549, स्पेन में 22,157, फ्रांस में 21,856 और ब्रिटेन में 18,738 लोगों की जान गई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी