शॉपिंग मॉल, थिएटर, पुस्तकालय, पर्यटक स्थल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान भी बंद रहेंगे। लॉकडाउन की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस बीच, चीन के तियानजिन, हांग्जो सहित कई शहरों के स्कूलों में कई बार छात्रों की क्लासेस को इन्फ्लुएंजा के फैलने के चलते बंद करना पड़ा है।
23 फरवरी को इन्फ्लुएंजा पर चाइना सीडीसी वीकली रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में इन्फ्लुएंजा की पॉजिटिविटी रेट पिछले सप्ताह की तुलना में लगातार बढ़ रही है। इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) टाइप इन्फ्लुएंजा के कुल सैंपलों का 71 फीसदी है, जोकि सबसे ज्यादा प्रतिशत है। Edited By : Sudhir Sharma