4 दिन बाद फिर देश में कोरोना के 30,000 से ज्यादा नए मामले, मोदी के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन का महाभियान

गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (10:37 IST)
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता दिखाई दे रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में 4 दिनों बाद फिर 30,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए।
 
पिछले 24 घंटों में 30,570 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए जबकि महामारी की वजह से 431 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 38,303 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए।
 
देश में कुल 3 करोड़ 33 लाख 47 हजार 325 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 25 लाख 60 हजार 474 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में 3 लाख 42 हजार 923 एक्टिव मरीज हैं। महामारी से अब तक 4 लाख 43 हजार 928 लोग मारे जा चुके हैं।
 

India reports 30,570 new #COVID19 cases, 38,303 recoveries and 431 deaths in last 24 hours, as per Health Ministry.

Total cases: 3,33,47,325
Active cases: 3,42,923
Total recoveries: 3,25,60,474
Death toll: 4,43,928

Total vaccination: 76,57,17,137 (64,51,423 in last 24 hours) pic.twitter.com/aM5jzNXshh

— ANI (@ANI) September 16, 2021
मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की 64 लाख 51 हजार 423 खुराक दी गई। अब तक 76 करोड़ 57 लाख 17 हजार 137 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

17 सितंबर को वैक्सीनेशन का महाभियान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आगामी 17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ता देश भर में एक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके के लिए प्रेरित करेंगे ताकि एक दिन में टीकाकरण के सभी पुराने रिकार्ड पीछे छूट जाएं।
 
भाजपा ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सहयोग देने के लिए दो लाख गांवों में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि 43 दिनों में अभी तक पार्टी ने ऐसे 6.88 लाख स्वयंसेवक तैयार किए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी