अमेरिका में Corona से मृतकों की संख्या 50 हजार के पार, 8 लाख से ज्‍यादा संक्रमित

शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (00:11 IST)
वॉशिंगटन। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी के कारण मृतकों की संख्या 50000 से अधिक हो गई। देश में अब तक 8,69,000 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पृष्टि हुई है। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस के 27 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इस महामारी के कारण 1,92,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

दुनियाभर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं। अमेरिका में अब तक 8,69,000 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पृष्टि हुई है।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी