दिल्ली और मुंबई में कोरोना का कहर, 24 घंटे में दुगुने हुए मामले

बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (20:19 IST)
नई दिल्ली/ मुंबई। कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खौफ के बीच दिल्ली और मुंबई में संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
 
दो दिन में मामलों की संख्या दुगनी हो गई है। मुंबई में कोरोना के 2510 मामले सामने आए हैं जबकि मंगलवार को यह संख्या 1377 थी। 1 व्यक्ति की जान वायरस से गई।
Koo App
देश की राजधानी में भी कोरोनावायरस की रफ्तार कम नहीं हो रही है। कल दिल्ली में 496 मामले सामने आए थे, आज इनकी संख्या 923 हो गई। हालांकि राहत की बात रही कि राजधानी में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी