3006 केंद्रों पर शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण, जानिए किसे सबसे पहले लगा कोरोना का टीका

शनिवार, 16 जनवरी 2021 (11:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। एम्स में पहला टीका सफाई कर्मी मनीष कुमार को लगाया गया।

अस्पताल के एक सफाई कर्मी मनीष कुमार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की उपस्थिति में कोविड​​-19 का पहला टीका लगाया गया। इसके साथ ही मनीष देश की राजधानी में टीका लगवाने वाले पहले शख्स बन गए।
इसके बाद मनीष को आधे घंटे आराम करने के लिए कहा गया।
 

#WATCH | Manish Kumar, a sanitation worker, becomes the first person to receive COVID-19 vaccine jab at AIIMS, Delhi in presence of Union Health Minister Harsh Vardhan. pic.twitter.com/6GKqlQM07d

— ANI (@ANI) January 16, 2021
एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया और कोरोना टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. वीके पॉल ने भी लगवाया कोरोना का टीका। दोनों ने टीका लगवाकर इस बात का संदेश दिया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवधन भी मौजूद थे।
 

AIIMS Director Dr Randeep Guleria receives COVID-19 vaccine jab at AIIMS, Delhi. pic.twitter.com/DI56is2Ya3

— ANI (@ANI) January 16, 2021
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना वैक्सीन संजीवनी की तरह है। हम कोरोना के खिलाफ जंग जरूर जीतेंगे।

उल्लेखनीय है कि आज देशभर में करीब 3006 केंद्रों पर एक साथ टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। आज 3 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी