पति की मौत से दुखी पत्नी ने लगाई बिल्डिंग से छलांग, घंटों पड़े रहे शव

शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (16:26 IST)
हैदराबाद। कोरोनावायरस (Coronavirus) से पति की मौत से दुखी पत्नी ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर जान दे दी। यह घटना गुरुवार की है। 
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सैनिकपुर के अंबेडकरनगर में टी धनलक्ष्मी (55) नामक महिला के पति की मौत कोरोना से हो गई थी। पति वेंकटेश की मौत के बाद महिला तनाव में आ गई और उसने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। 
ALSO READ: Coronavirus: डब्‍लूएचओ ने कहा, कुछ देश महामारी की रडार पर!
इस घटना का सबसे शर्मनाक पक्ष यह रहा कि घटनास्थल पर महिला का शव काफी देर तक पड़ा रहा। दूसरी ओर वेंकटेश का शव भी करीब 20 घंटे बाद हटाया गया। दोनों ही पति-पत्नी अकेले रहते थे।
 
बताया जा रहा है कि चूंकि महिला के पति की मौत कोरोना से हुई थी। इसी के चलते कोई भी उनके शव को हाथ लगाने से डर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेंकटेश के शव को ले जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ALSO READ: Covid 19 : संक्रमणमुक्त हुए 61 प्रतिशत लोग 6 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में, मृत्युदर घटी
नगर निगम के अधिकारियों से मदद मिलने में काफी देरी हुई। लोगों की मानें तो अधिकारियों से लेकर पुलिस कर्मचारी तक शव को हाथ लगाने से डर रहे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी