LockDown के बीच राहुल गांधी ने किसानों के लिए की बड़ी मांग

बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (16:24 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण किसान का खड़ी फसल की कटाई करना कठिन है, जिससे फसल के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है इसलिए लॉकडाउन के बीच उन्हें फसल कटाई का सुरक्षित मौका दिया जाना चाहिए।
 
गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन कोरोना महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय है लेकिन लॉकडाउन किसान के लिए दोहरी मार नही बने इसलिए फसल कटाई के लिए किसानों को सुरक्षित ढील दिए जाना आवश्यक है।
 
उन्होंने कहा कि रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है, लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन में कटाई का काम मुश्किल है। सैकड़ों किसानों की जीविका ख़तरे में है।
 
देश के अन्नदाता किसान आज इस संकट में दोहरी मुसीबत में हैं। कटाई के लिए सुरक्षित तरीके से लॉकडाउन में ढील देना एकमात्र रास्ता है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी