Vaccination में महाराष्ट्र निकला राजस्‍थान से आगे, 43 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका

गुरुवार, 25 मार्च 2021 (12:54 IST)
मुंबई। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे है, जहां अब तक 43,42,646 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने गुरुवार को यह जानकारी देते बताया कि टीकाकरण अभियान में 24 मार्च को महाराष्ट्र, राजस्थान से आगे निकल गया। राजस्थान अब दूसरे स्थान पर है, जहां 43,27,874 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

ALSO READ: हर्षवर्धन का बड़ा बयान, 4.85 करोड़ को लगा कोरोना वैक्सीन, टीकाकरण की गति धीमी नहीं
 
व्यास ने कहा कि देश में कोविड-19 टीके की खुराक देने के मामले में महाराष्ट्र राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 6,72,128 लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है जिसके बाद दी गई खुराक की कुल संख्या 50,14,774 हो गई है। व्यास ने कहा कि महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है, जो 50 लाख खुराक के आंकड़े को पार कर चुका है। हम टीकाकरण को और बढ़ाएंगे। राजस्थान में टीकाकरण खुराक की कुल संख्या 49,94,574 है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी