पुणे पुलिस का कांस्टेबल व उसकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित

शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (14:30 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में 43 वर्षीय पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक पुलिस कांस्टेबल और उसकी पत्नी शुक्रवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्हें पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक पृथक केंद्र में भेजा गया है।
ALSO READ: 350 किलोमीटर पैदल चलकर पुणे से परभणी पहुंचा, टेस्ट में निकला कोरोना पॉजिटिव
उन्होंने बताया कि कांस्टेबल पुणे पुलिस में काम करता है और पिंपरी में रहता है। अधिकारी अब दंपति के करीबी संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पुणे में अभी तक 565 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 48 की मौत हो गई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी