Corona lockdown : संभल में साइकल से गली-गली गश्त कर रही है पुलिस

गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (14:07 IST)
संभल (उत्तरप्रदेश)। जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस हाईटेक रास्तों को छोड़कर पुराने जमाने के हथकंडे अपना गलियों में साइकल से गश्त लगा रही हे। चंदौसी पुलिस का कहना है कि पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर तो लोग अपने घरों में भाग जाते हैं लेकिन वैसे दिनभर गलियों में लोग झुंड बनाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हैं।
ALSO READ: Corona के खिलाफ युद्ध में जुटे दिलेर पुलिसकर्मी बन रहे मिसाल...
चंदौसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया की कोराना वायरस महामारी के बारे में लेागों को जागरूक करने और सख्ती करने के लिए साइकल पर गश्त शुरू की गई है।
ALSO READ: Corona से जंग: पुलिस ने बदला कामकाज का तरीका, लॉकडाउन तोड़ा तो घर पहुंचेगी FIR
पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर तो लोग अपने घरों में भाग जाते हैं लेकिन वैसे वे दिनभर गलियों में झुंड बनाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हैं इसलिए हमने लॉकडाउन तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए साइकल से गश्त शुरू की है। (भाषा)  (फ़ाइल चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी