राहुल का ट्वीट- मदद का हाथ बढ़ाइए, ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाइए

बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (12:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच बुधवार को लोगों से एक दूसरे की मदद करने की अपील की और कहा कि इस ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाया जाना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे ‘सिस्टम’ को सच दिखाते चलो!’

एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं।

मदद का हाथ बढ़ाते चलो
इस अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो!#TogetherStronger

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 28, 2021
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए 20 घंटे तक का इंतजार करने संबंधी खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि ये तस्वीरें मोदी सरकार का जीवन भर पीछा नहीं छोड़ेंगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘ये मानवता के खिलाफ है। ये अपराध भी है। अंतिम संस्कारों का ये अन्तहीन सिलसिला अहंकारी शासकों के पत्थर दिल का सबूत है। अपने ही लोगों की लाशों की बुनियाद पर सरकार मजबूत नहीं हो सकती। ये तस्वीरें और घटनाएं मोदी सरकार का जीवन भर पीछा करेंगी।‘ (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी