भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाला खिलाड़ी कर रहा है देशसेवा ( फोटो)

टी20 के एशिया कप में जबरदस्त प्रदर्शन कर, इस कप को अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया, वर्ल्डकप टी20 जीतने के लिए तैयार लग रही है।  2007 में हुए टी20 के फायनल में भारतीय टीम पाकिस्तान को शिकस्त देकर, विश्वकप टी20 जीतने वाली पहली टीम बनी थी। 


फोटो (सभी) : ट्विटर से साभार 
 

2007 के टी20 वर्ल्डकप में, कप्तान धोनी ने तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा पर भरोसा दिखाया और उनसे गेंदबाजी करवाई। कप्तान धोनी की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए, जोगिंदर शर्मा ने अपनी जबरदस्त पर्फोर्मेंस के दम पर पाकिस्तान के रनों पर लगाम लगाकर भारत को जीत दिलवाई थी। सवाल यह है कि अब जोगिंदर कर क्या रहे हैं? एक क्रिकेटर के अलावा भी जोगिंदर शर्मा हैं बहुत कुछ। आइए जानें ... 

जोगिंदर शर्मा हरियाण पुलिस में बतौर डीएसपी अपनी सेवाएं देते हैं। 

जोगिंदर पिछले लगभग आठ साल से पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही वे क्रिकेट से भी जुड़े हुए हैं और अपने साथियों से मुलाकात करते रहते हैं। 


क्रिकेट के अलावा भी जोगिंदर शर्मा के हैं खेल जगत में कई साथी। विजेंदर सिंह के साथ जोगिंदर शर्मा। 


 

जोगिंदर शर्मा ने भारतीय कप्तान धोनी पर बन रही फिल्म में भी एक छोटा सा किरदार अदा किया है। जोगिंदर जहां पूरी निष्ठा के साथ अपनी नौकरी करते हैं वही क्रिकेट पर भी पूरा ध्यान देते हैं। 


जोगिंदर शर्मा के बेटे का नाम उदय वीर है जिसे वो युवी भी कहते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें