पाकिस्तान से मैच छीनने वाला द. अफ्रीकी खिलाड़ी है हनुमान भक्त, बल्ले पर लिखता है ॐ

शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 (13:32 IST)
ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी अमूमन ईसाई धर्म के अनुयायी रहते हैं। एक दो खिलाड़ी इस्लामिक मूल के भी हैं जैसे इमरान ताहिर , तबरेज शम्सी। लेकिन आप को जानकर हैरानी होगी कि अभी के समय में एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी है जो हुनमान जी की आराधना करता है।

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज हैं। जैसा कि नाम से ही लगता है केशव महाराज सनातन हिंदू धर्म के अनुयायी हैं । उन्हें हनुमान चालीसा भी कंठस्थ याद है। वह कोशिश करते हैं कि हर मंगलवार या शनिवार हनुमान जी का जाप कर सकें।

दक्षिण अफ्रीका के सबसे अनुभवी स्पिनर केशव महाराज  ने 36 वनडे  मैचों में 44 विकेट चटकाए हैं। यही नहीं वह टेस्ट क्रिकेट में  मुसीबत की स्थिती में 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उनका नाम सुर्खियों में तब आया था जब उन्होंने साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ 124 रन देकर 9 विकेट लिए थे।

तेज गेंदबाजी के लिए जाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम में एक स्पिनर को अपना स्थान बनाना बेहद मुश्किल का काम है। शायद यह बजरंगबली की ही कृपा है कि वह बीते कुछ सालों में दक्षिण अफ्रीकी टीम का ना केवल एक अहम हिस्सा हैं बल्कि भविष्य में कप्तान के तौर का विकल्प भी देखे जा रहे हैं।

बल्ले पर लिखा रहता है ऊं

पाकिस्तान के खिलाफ जीत से 21 रन दूर 8 और फिर जीत से 11 रन दूर 9 विकेट खो चुकी  दक्षिण अफ्रीका की टीम की जीत दिलाने में केशव महाराज का अहम योगदान रहा। उन्होंने नवाज की गेंद पर चौका मारकर टीम को 2 अहम अंक दिलवाए।

इससे पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ भी उन्होंने हार का अंतर कम करने में अहम भूमिका निभाई थी। यह वनडे क्रिकेट में बल्ले से उनका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन भी रहा था। यह ही कारण है कि दक्षिण अफ्रीका की रन रेट 2.1 है। बहरहाल उनके गुणगान कल भारतीय फैंस ने ट्विटर पर खूब किए।

केशव महाराज के पूर्वज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से हैं। #PAKvsSA pic.twitter.com/B99UeMz6xu

— Prashant Umrao (@ippatel) October 27, 2023

अपने बल्ले पर ॐ लिखकर खेलने वाले साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज केशव महाराज ने पाकिस्तान को आज वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया. महाराज ने मुश्किल समय में साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई. वह एक हिंदू क्रिकेटर हैं जो मैच के बाद अक्सर मंदिर दर्शन करने जाते हैं. pic.twitter.com/mdiztZFzah

— Shubham Sharma (@Shubham_fd) October 27, 2023

बल्ले पर ओम् है केशव महाराज के पाकिस्तान पर भारी पड़ गया । pic.twitter.com/8EDd3sas9I

— Amish Devgan (@AMISHDEVGAN) October 27, 2023

केशव महाराज! #KeshavMaharaj #PAKvsSA pic.twitter.com/BxpWZvSJnm

— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) October 27, 2023

हे केशव, हे महाराज  #PAKvsSA pic.twitter.com/PwRydM7VC2

— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2023

केशव महाराज हिन्दू ने मुसलमानों की टीम को पेल दिया!

— Ajeet Bharti (@ajeetbharti) October 27, 2023

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी